1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में बेटे के साथ पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, कई भारतीय दस्तावेज बरामद

कर्नाटक में बेटे के साथ पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, कई भारतीय दस्तावेज बरामद

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 11, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 02:43 pm IST

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। महिला पाकिस्तान की नागरिक है। महिला के पास से कई भारतीय दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

बेटे के साथ पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार।- India TV Hindi
बेटे के साथ पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

चिक्कबल्लापुर: इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से सामने आ रही है। यहां एक पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों दासागरेपल्ली गांव में रह रहे थे। महिला ने इसी गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी। हालांकि इनके पास से कई भारतीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं।

 जिले की बागेपल्ली पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ़्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहानाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन खान के तौर पर हुई है, जो दासागरेपल्ली गांव में रह रहे थे। 

कई भारतीय दस्तावेज बरामद

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक फरहानाज की शादी दासागरेपल्ली गांव के रहने वाले अयूब खान से हुई थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि फरहानाज और उनका बेटा मोहम्मद फरदीन खान, दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद, आरोपियों के पास कथित तौर पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक खाते थे। जांच के तहत इन दस्तावेजों की असलियत की पुष्टि की जा रही है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड

इससे पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क को लेकर महाराष्ट्र ATS ने छापेमारी शुरू की। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की कार्रवाई के बाद अब ATS ने शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र और राज्य के कई हिस्सों में एटीएस का सर्च ऑपरेशन चलाया। एटीएस ने मुंबई, ठाणे, कुर्ला, बांद्रा, जोगेश्वर, नवी मुंबई, मीरारोड, भायंदर, सांगली, सतारा, छत्रपति संभाजी नगर सहित कई जगहों पर रेड की है। 

रडार पर 150 से ज्यादा लोग

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी गैंस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से कथित संपर्क के मामले में महाराष्ट्र में करीब 150 से ज्यादा लोग एटीएस के राडार पर हैं। इसी मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने आज सुबह 7 बजे से पूरे राज्य में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहे लोगों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया है। एटीएस की महाराष्ट्र भर की 14 यूनिटों की विभिन्न टीमों द्वारा कुल 112 लोगों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

भूकंप से एक बार फिर कांप उठी भारत की धरती, महाराष्ट्र में महसूस किए गए झटके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत