1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के समर्थन में खड़ा हुआ पनामा, शशि थरूर के डेलिगेशन से कहा- 'हम शांति के अभियान में भारत के साथ'

भारत के समर्थन में खड़ा हुआ पनामा, शशि थरूर के डेलिगेशन से कहा- 'हम शांति के अभियान में भारत के साथ'

 Published : May 28, 2025 06:31 am IST,  Updated : May 28, 2025 06:57 am IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पनामा में है। प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पनामा के नेताओं ने कहा है कि वे भारत के साथ खड़े हैं।

भारत को मिला पनामा का समर्थन।- India TV Hindi
भारत को मिला पनामा का समर्थन। Image Source : ANI

पाकिस्तान और आतंकवाद के गठजोड़ की पोल खोलने के लिए भारतीय नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के देशों की यात्रा पर है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पनामा पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल ने पनामा की नेशनल असेंबली का दौरा किया और वहां की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा और सांसदों के एक चुनिंदा समूह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पनामा ने भारत के समर्थन का ऐलान किया है। पनामा की असेंबली की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा ने कहा है कि पनामा शांति के इस अभियान में भारत के साथ खड़ा होना चाहता है, और हमें उम्मीद है कि हम आतंकवाद को हरा सकते हैं।

अपराधियों की पहचान हो और मुकदमा चलाया जाए- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं हो सकता है कि हम दुख, घाव, नुकसान सहते रहें और फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताएं कि देखिए हमारे साथ क्या हो रहा है। दवाब डालना होगा कि वास्तव में अपराधियों की पहचान हो और उन पर मुकदमा चलाया जाए। थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर जरूरी था क्योंकि ये आतंकवादी आए और 26 महिलाओं के माथे से सिंदूर मिटा दिया। कुछ महिलाएं चिल्लाईं और कहा कि हमें भी मार डालो लेकिन आतंकवादियों ने कहा कि नहीं, वापस जाओ, बताओ कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। हमने उनकी चीखें सुनी और फिर फैसला किया कि आतंकवादियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

आतंकवादी हमले कि समस्या अभी खत्म नहीं हुई- थरूर

पनामा सिटी में  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले कि समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। हम लगभग चार दशकों से लगातार हमले झेल रहे हैं। 1989 में कश्मीर में हुए पहले हमलों से लेकर अब तक हमने बार-बार नागरिकों को पीड़ित होते देखा है। अगर कल कोई और आतंकवादी घटना होती है, तो हमें यहां वापस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हमें आपकी सहमति पहले ही मिल जाएगी। पनामा असेंबली की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा ने भी कहा कि हमारे पास आतंकवाद के खिलाफ बहुत सख्त कानून है।

हमने पाकिस्तान के पंजाबी गढ़ पर हमला किया- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हाल के समय में जो बदलाव आया है कि वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। हम अब नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से आगे निकल गए हैं। हमने 9 आतंकी ठिकानों, प्रशिक्षण केंद्रों, आतंकी मुख्यालयों पर हमला करके पाकिस्तान के पंजाबी गढ़ पर हमला किया है।" थरूर ने कहा कि बीते 20 सालों में न्यूयॉर्क, लंदन, मैड्रिड और दुनिया के कई हिस्सों में हमलों के उदाहरण मौजूद हैं जिनके लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों या पाकिस्तान में प्रशिक्षित और इन देशों में लाए गए आतंकवादियों को दोषी ठहराया गया है। 

हम पाकिस्तान को कश्मीर नहीं देंगे- थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि दुर्भाग्य से, अकेले रहने की हमारी इच्छा सीमा पार पाकिस्तान द्वारा पारस्परिक रूप से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बार-बार हम पर हमला किया है और वे उस क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर) को चाहते हैं जिस पर उनका नियंत्रण नहीं है। इस पर हमारा नियंत्रण है। यह भारत संप्रभु सीमाओं का हिस्सा है। हम इसे उन्हें नहीं देंगे, भले ही हमें वह कीमत चुकानी पड़े जो हमें बार-बार चुकानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें- विदेश दौरे पर गए गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, BJP सांसद बोले- मिलने गए तो उनकी आंखें भर आईं

ओवैसी ने कुवैत में पाकिस्तान की खोली पोल, कहा-आतंकियों की भर्ती बंद नहीं कर रहा, FATF की ग्रे लिस्ट में लाया जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत