1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया मामला

पहलगाम हमले में मारे गए व्यक्ति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया मामला

 Published : Jul 06, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 04:20 pm IST

एक शख्स ने पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ित की बेटी के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसी संबंध में पुलिस ने उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आइए आपको इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हमला किया था, वो तो आप सभी को पता ही होगा। उस हमले में आतंकियों ने कई निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया था। उसी हमले में आतंकियों के निशाना बने एक शख्स की बेटी के एक पोस्ट पर एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी किया था और वो टिप्पणी करना उसे भारी पड़ गया। पहले तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और अब उस पर UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। आइए आपको इस मामले के बारे में बताते हैं।

पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया मामला

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स एन.रामचंद्र की बेटी के वीडियो पर एक शख्स ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मलप्पुरम जिले के ऐक्करप्पाडी निवासी 26 वर्षीय मुहम्मद सानूफ पर वो आपत्तिजनक टीप्पणी करने का आरोप है। आपको बता दें कि उसे सऊदी अरब से लौटने पर गिरफ्तार किया गया था। सानूफ को 4 जुलाई को करिपुर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और अब UAPA के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल, कोल्लम की मुट्टम पुलिस ने सानूफ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणई करने को लेकर मामला दर्ज किया था। उस पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कोच्चि निवासी एन. रामचंद्रन की बेटी के एक वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

आपको बता दें वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने सानूफ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और उसी आधार पर उसे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हिरासत में लिया गया। मुट्टम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच के बाद उस पर यूएपीए लगाया गया है।

पुलिस ने और क्या बताया?

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, 'शुरुआती जांच के दौरान उन्हें अहम सबूत मिले और उसके आधार पर UAPA लगाने का फैसला किया गया। सानूफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और विस्तृत पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करते हुए अदालत का रुख करेंगे।' पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि जांच अपराध शाखा या आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को सौंपे जा सकती है।

राजीव चंद्रशेखर ने गिरफ्तारी को लेकर किया पोस्ट

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस गिरफ्तारी पर रिएक्ट करते हुए सवाल उठाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कैसे एक युवा मलयाली का मतिभ्रम किया जाता है कि वह पहलगाम आतंकी हमले में केरल के ही एक व्यक्ति की बेरहम और निर्मम हत्या का जश्न मनाता है।' आपको बता दें कि गिरफ्तारी को चेतावनी बताते हुए चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि सालों की तुष्टीकरण की नीति, कट्टरपंथ और कांग्रेस-माकपा के राजनीतिक पाखंड का नतीजा है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि केरल का भविष्य 'भारत की विकास गाथा के साथ गहरे जुड़ाव' में निहित है। उन्होंने इस तरह की खतरनाक राजनीति को खत्म करने और साथ में काम की राजनीति शुरू करने का आह्वान किया।

(इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें-

बेंगलुरु में बाइकर्स की खतरनाक करतूत, व्हीली करते हुए एम्बुलेंस का रोका रास्ता, जांच में जुटी पुलिस-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत