उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज होने का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। जानें ओवैसी ने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार क्यों ठहराया?
देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने अस घटना को लेकर किन धाराओं में केस दर्ज किया है और जांच में अब तक क्या सामने आया है।
पुलवामा से विधायक वहीद पारा ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, चार साल। 60 सुनवाई। पांच गवाह। एनआईए अधिनियम के तहत एक फास्ट-ट्रैक विशेष आतंकवाद अदालत में एक और दिन।
NIA ने पुणे ISIS स्लीपर मॉड्यूल केस में दो भगोड़ों अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। दोनों IED बनाने और टेस्टिंग से जुड़े मामले में शामिल थे और भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की साजिश रच रहे थे।
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उन्हें फटकारा। कोर्ट ने कहा कि यह कोई मजाक नहीं है। यह ऐसी जगह भी नहीं है, जहां आप खुद की तुलना भगत सिंह जैसे शहीदों से कर सकें।
मुठभेड़ से भागी एक 22 वर्षीय माओवादी सुनिता मुर्मू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने कहा कि दस्ते में शामिल होते ही उसे यह एहसास हो गया था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है।
NIA ने 2008 मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक पूरा किया। राणा की याचिकाएं खारिज होने के बाद उसे भारत लाया गया। हमलों में 166 लोग मारे गए और 238 घायल हुए थे।
महाराष्ट्र के बीड जिले में मस्जिद में हुए विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया है। इससे पहले AIMIM के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाने की मांग की थी।
एआईएमआईएम नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बीड की मस्जिद में ब्लास्ट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ UAPA लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मुसलमान छोटी घटना के लिए भी जिम्मेदार होता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया जाता है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एनआईए की विशेष अदालत से मिले वारंट के आधार पर राजौरी, नौशेरा, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस समेत 25 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की गई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद से जुड़े 2 मामलों में पुलिस ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी समेत 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आतंकियों को खाने-पीने की चीजों और अन्य तरीकों से मदद करते थे।
असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर यूएपीए कानून को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह कानून इतिहाई बेरहम है। उन्होंने इस कानून के लिए भाजपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि इस कानून को कांग्रेस लेकर आई थी।
वहीद पारा ने दक्षिण कश्मीर में अपनी पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के लिए एक प्रचार अभियान कार्यक्रम में यूएपीए से जुड़े ‘‘चिंताजनक आंकड़ों’’ पर प्रकाश डाला और इसके कथित दुरुपयोग और कम सजा दर का हवाला दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए मामले में न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा करने का आदेश दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद्रोह और यूएपीए के आरोपों समेत साल 2020 के सांप्रदायिक दंगों के मामले के संबंध में जमानत देने का अनुरोध करने वाले छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा।
कांग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ नूंह हिंसा मामले में यूएपीए के तहत आरोप जोड़े गए हैं। पिछले साल जुलाई में भड़की नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक को सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक गौ सेवक की हत्या मामले में दो आरोपियों के आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। इसके बाद से दोनों आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई की गई है।
स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को भारत सरकार ने यूएपीए के तहत 5 साल की अवधि के लिए 'गैरकानूनी संघ' घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के एक आदेश में ये जानकारी सामने आई है।
कनाडा में छिपा गोल्डी बराड़ अब गंभीर अपराधों की श्रेणी के तहत आतंकी लिस्ट में आ गया है। इसका अर्थ है कि जिस किसी को आतंकी घोषित कर दिया जाता है वह किसी देश का नहीं रहता। वह जिस देश में भी पकड़ा जाएगा उस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव रहेगा कि वह उसे भारत को सौंपे।
जम्मू कश्मीर के मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध के बाद अब तहरीक ए हुर्रियत पर भी बैन लगा दिया गया है। 'तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को UAPA के तहत 'गैरकानूनी एसोसिएशन' घोषित किया गया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़