Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, जानें अपने राज्य का हाल

पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, जानें अपने राज्य का हाल

Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Dec 31, 2023 09:17 pm IST, Updated : Dec 31, 2023 09:17 pm IST

दिल्ली-एनसीआर के आसमान में रविवार के दिन बादल छाए रहें। यहां तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी कई स्थानों पर रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

Punjab and Haryana faces Dense fog in temperature drop in Delhi-NCR- India TV Hindi
Image Source : PTI पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि दोनों राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक जनवरी से निजी समेत सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। एक बयान के अनुसार पंजाब में स्कूलों के खुलने का नया समय - सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक है - जो 14 जनवरी तक लागू रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। 

Related Stories

हरियाणा-पंजाब में घना कोहरा

मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण ट्रेनों के आवागमन और उड़ानों में भी देरी हुई। चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम - क्रमशः 11.7 डिग्री सेल्सियस, 13.9 डिग्री सेल्सियस, 13.4 डिग्री सेल्सियस और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भिवानी, सिरसा, अंबाला और हिसार में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.1 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस, 12.3 डिग्री सेल्सियस और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दोनों राज्यों में रात का तापमान सामान्य के करीब रहा। चंडीगढ़ में ठंड ने नए साल का जश्न मनाने वालों के उत्साह को कम नहीं किया क्योंकि वे इस अवसर का जश्न मनाने के लिए बाजारों और शॉपिंग मॉलों में उमड़ पड़े हैं। नववर्ष की पूर्वसंध्या पर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पंचकुला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रोहतक समेत पंजाब तथा हरियाणा के कई स्थानों पर जश्न का नजारा एक जैसा था। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम ने अपना रंग बदला है। आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहें। इस बीच यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

(इनपुट-भाषा)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement