1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sidhu Moosewala: पंजाबी म्यूजिक से राजनीति तक छाया रहा नाम, जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला?

Sidhu Moosewala: पंजाबी म्यूजिक से राजनीति तक छाया रहा नाम, जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 29, 2022 11:34 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 07:09 am IST

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे। मूसेवाला के लाखों में फैन फॉलोइंग हैं और वह अपने गैंगस्टर रैप के लिए फेमस थे।

Sidhu Moosewala- India TV Hindi
Sidhu Moosewala Image Source : ANI

Highlights

  • नवजोत सिंह सिद्धू ने कराया था कांग्रेस में शामिल
  • लुधियाना के हरविंदर बिट्टू से सीखा था गाना
  • 2017 में आए गाने 'सो हाई' से मिली थी पहचान

Sidhu Moosewala: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। वे 28 साल के थे। हमलावरों ने पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर हालत में मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। सिद्धू मूसेवाला हाल ही राजनीति में आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था।

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वो हार गए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर विजय सिंगला पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। हालांकि, पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था जन्म

सिद्धू मूसेवाला की शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा घटा दी थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे। मूसेवाला के लाखों में फैन फॉलोइंग हैं और वह अपने गैंगस्टर रैप के लिए फेमस थे। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। मूसेवाला ने छठी क्लास से हिप हॉप गाना सुनना शुरू कर दिया था। उन्होंने लुधियाना के हरविंदर बिट्टू से गाना सीखा था।

 
मूसेवाला ने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इस दौरान उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में हिस्सा लिया था। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला तुपक शकुर को अपना आदर्श मानते थे। ग्रेजुएशन करने के बाद सिद्धू मूसेवाला कनाडा चले गए थे। यहां पर उन्होंने अपना पहला गाना जी वैगन रिलीज किया था। 

2017 में आए गाने 'सो हाई' से मिली थी पहचान

साल 2018 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। उन्हें पहचान साल 2017 में आए गाने 'सो हाई' से मिली थी। इस गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने इसका जट्ट, टोचन, सेल्फ मेड, फेमस और वॉर्निंग शॉट्स जैसे म्यूजिक वीडियो जारी किए थे। साल 2018 में उन्होंने फिल्म डाकुओं दा मुंडा फिल्म के लिए डॉलर गाना गाया। पंजाबी फिल्मों में उनका ये पहला गाना था। 

गन कल्चर को बढ़ावा देने का लगा आरोप

सिद्धू मूसेवाला का विवादों से भी नाता रहा है। सिद्धू पर आरोप लगा था कि वे अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा दिया है। साल 2019 में उन्होंने 'जट्ट जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी' गाना रिलीज किया था। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी। इस गाने ने 18वीं शताब्दी के सिख योद्धा माई भागो के संबंध में विवाद खड़ा कर दिया था। मूसेवाला ने बाद में माफी मांग ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत