1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग झील तक बाइक दौड़ाई, अलग अंदाज में आए नजर

राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग झील तक बाइक दौड़ाई, अलग अंदाज में आए नजर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 03:02 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के बाद से लेह और लद्दाख के दौरे पर हैं। इस बीच वहां उन्होंने लेह से पैंगोंग झील तक बाइक दौड़ाई।

बाइक राइडिंग करते राहुल गांधी- India TV Hindi
बाइक राइडिंग करते राहुल गांधी Image Source : सोशल मीडिया

लेह: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख की यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता की बाइक राइड करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई।

25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे राहुल

इस दौरान राहुल गांधी का अंदाज एकदम अलग नजर आया। राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख और पैंगोंगत्सो के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता गुरुवार को लेह पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे। 

युवाओं से बातचीत की, फुटबॉल भी खेला

शुक्रवार को उन्होंने लेह में युवाओं से बातचीत की और एक फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया। रविवार को राहुल गांधी अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में वह कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। 

ड्यूक 390 बाइक की सवारी

इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी दिल्ली की करोल बाग बाइक मार्केट पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी ने जिक्र किया था कि उनके पास ड्यूक 390 बाइक है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण वह शहर में शायद ही इसे चला पाते हैं। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत