1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 22 जनवरी का खास दिन आ गया, आज कैसा दिख रहा भगवान राम का मंदिर, यहां देखें तस्वीरें

22 जनवरी का खास दिन आ गया, आज कैसा दिख रहा भगवान राम का मंदिर, यहां देखें तस्वीरें

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jan 22, 2024 06:43 am IST,  Updated : Jan 22, 2024 06:55 am IST

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। रामभक्तों को इस खास दिन का बेहद इंतेजार था। इस बीच राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। आप भी देखिए कमाल की तस्वीर।

Ram mandir pran pratistha today in Ayodhya but have you seen the picture of decoration of Ram temple- India TV Hindi
क्या आपने देखी राम मंदिर की सजावट की तस्वीर Image Source : INDIA TV

22 जनवरी 2024, ये वो खास दिन है जिसकी प्रतीक्षा सनातन धर्मी लंबे वक्त से कर रहे थे। राम जन्मभूमि को लेकर 500 सालों तक चले विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि मामले पर फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, सरसंघचालक मोहन भागवत समेत देशभर से साधु-संत पहुंचने वाले हैं। राम भक्तों में जगह-जगह उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों में प्रसन्नता है। आज पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोचिए जब अयोध्या इतनी सजी है ति भगवान राम का मंदिर कितना सजा होगा।

Related Stories

कैसा दिख रहा राम मंदिर

दरअसल राम मंदिर के निर्माण का कार्य अब भी जारी है। बावजूद इसके राम मंदिर की पहली तस्वीर हमारे सामने आ गई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राममंदिर में फूलों की सजावट की गई है। ये सजावट राम मंदिर की खूबसूरती और सनातनियों के उत्साह में चार चांद लगाती है। इससे पहले रात के वक्त लाइट्स ने राम मंदिर की शोभा बढ़ाई। लेकिन सुबह की पहली किरण फूटने के साथ ही राम मंदिर की पहली तस्वीर आई। इसमें राम मंदिर प्रांगण में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं पूरे मंदिर परिसर को फूलों और लाइट्स के माध्यम से सजा दिया गया है जो कि बेहद मनमोहक लग रहा है। 

Ram mandir pran pratistha today in Ayodhya but have you seen the picture of decoration of Ram temple
Image Source : PTIराम मंदिर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि आज रामलला अयोध्या में विराजमान हो जाएगा। सदियों से की जा रही प्रतीक्षा का भी अंत हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंदिर के गर्भगृह में दोपहर 12.05 पर शुरू होगा। गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक चलेगा। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी रामलला की आंखों से पट्टी हटाएंगे। इसके बाद वह रामलला की आंखों में सोने की श्लाका से काजल लगाएंगे। काजल लगाने के बाद पीएम मोदी भगवान राम को शीशा दिखाएंगे। इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत