1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज अयोध्या राममंदिर में विराजेंगे रामलला, इस शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

आज अयोध्या राममंदिर में विराजेंगे रामलला, इस शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

 Published : Jan 21, 2024 11:59 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 06:22 am IST

वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार रामलला आज अयोध्या के राममंदिर में विराजित हो जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचेंगे।

Ayodhya, Ram Mandir - India TV Hindi
अयोध्या राममंदिर Image Source : INDIA TV

अयोध्या: जिस घड़ी का कई सदियों से इंतजार किया जा रहा था, वह घड़ी अब आ चुकी है। आज अयोध्या में रामलला नए बने मंदिर में विराजित हो जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। वह आज सुबह लगभग 10:30 पर अयोध्या पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंदिर के गर्भगृह में दोपहर 12:05 पर शुरू होगा। गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

पीएम मोदी हटाएंगे रामलला की आंखों से पट्टी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की आंखों से पट्टी हटायेंगे। इसके बाद वह रामलला की आंखों में सोने की श्लाका से काजल लगाएंगे। काजल लगाने के बाद पीएम मोदी रामलला को शीशा दिखाएंगे और इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं आम लोग 23 जनवरी से अपने रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

राम मंदिर को महल की भांति सजाया गया 

प्राण प्रतिष्ठा से पहले नवनिर्मित राम मंदिर को महल की भांति सजाया गया है। पूरे प्रांगण को फूल-पत्तियों से सजाया गया है। इसके साथ ही लाइटों के उजाले से मंदिर बेहद ही भव्य और मनमोहक दिख रहा है। बता दें कि मंदिर के गर्भगृह में केवल रामलला की ही मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। वहीं भगवान राम के साथ लक्ष्मण, माता जानकी, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी के साथ का मंदिर पर्थम तल पर बनाया जाएगा।

रामलला की मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम

गर्भगृह में रामलला की मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई तीन फीट है। मूर्ति को एक ही पत्थर पर बनाया गया है। इसमें कोई और पत्थर को नहीं जोड़ा गया है। रामलला की इस मूर्ति के साथ पत्थर से ही एक फ्रेमनुमा आकार बनाया गया है। इस पर भगवान विष्णु के दस अवतार बनाए गए हैं। जिसमें मत्स्य, कुर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिमा के एक तरफ गरुण हैं तो दूसरी तरफ हनुमान जी नजर आ रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत