1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में प्रचंड ठंड, ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार कर रहे यात्री, विमान सेवाओं पर भी पड़ा असर

दिल्ली में प्रचंड ठंड, ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार कर रहे यात्री, विमान सेवाओं पर भी पड़ा असर

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 27, 2024 08:26 am IST,  Updated : Jan 27, 2024 08:33 am IST

दिल्ली में ठंड की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट चल रही हैं। ट्रेनों के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, वहीं ठंड का असर विमान सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है।

Train Late- India TV Hindi
कई ट्रेनें लेट Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरा पड़ रहा है। जिसका असर भारतीय रेलवे की ट्रेनों और विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। रेल यात्री घंटों दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे हैं। उनकी ट्रेनें कई-कई घंटे लेट हैं। ठंड की वजह से कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। वहीं कई फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं और विमान सेवाओं पर भी ठंड का सीधा असर देखा जा रहा है। 

ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री प्रिंस ने बताया, 'हम परिवार के साथ आगरा जा रहे हैं। ट्रेनें 3-4 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे हमें परेशानी हो रही है। ट्रेन की देरी का अलर्ट या मैसेज भी नहीं मिला।'

दिल्ली में कैसी है ठंड?

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम भीषण ठंड पड़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है। मौसम की ये चाल समझना आम आदमी के लिए मुश्किल है लेकिन IMD का ताजा अपडेट आने वाले दिनों के बारे में आपको मौसम के बारे में एक आइडिया जरूर दे देगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में दोपहर में 21 से 22 डिग्री तापमान रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर ठंड वापसी करेगी। 

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 27 जनवरी को कोहरा कुछ कम रहेगा। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा महसूस होगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: स्पेशल स्टाफ में तैनात ACP के बेटे की हत्या, अब तक बरामद नहीं हुआ शव, एक आरोपी गिरफ्तार

नीतीश महागठबंधन के CM पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा, लालू का फोन उठाना किया बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत