1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परीक्षा से बचने के लिए घर से 2000 KM दूर भागा लड़का, मजदूर के रूप में करने लगा काम; दिल्ली के बड़े स्कूल में पढ़ता था

परीक्षा से बचने के लिए घर से 2000 KM दूर भागा लड़का, मजदूर के रूप में करने लगा काम; दिल्ली के बड़े स्कूल में पढ़ता था

 Published : Mar 03, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 06:56 pm IST

21 फरवरी को नाबालिग अपने घर से निकला और उसने अपने पिता को संदेश भेजा कि वह घर से जा रहा है और कोई उसकी तलाश न करे। उसने बेंगलुरु में एक परिचित व्यक्ति से संपर्क किया और ट्रेन से वहां पहुंचा।

घर से भागा नाबालिग...- India TV Hindi
घर से भागा नाबालिग (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : META AI

दिल्ली के रोहिणी में 17 वर्षीय एक लड़का परीक्षा देने से बचने के लिए अपना घर छोड़कर चला गया और 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा तथा झुग्गी बस्ती में रहने लगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़के के परिजनों ने बुद्ध विहार थाने में 21 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘लड़का कनॉट प्लेस स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ने में उसकी बिल्कुल रुचि नहीं थी।’’

वार्षिक परीक्षा नहीं देना चाहता था

जांच से पता चला है कि वह अपनी वार्षिक परीक्षा नहीं देना चाहता था। 21 फरवरी को वह घर से निकला और उसने अपने पिता को संदेश भेजा कि वह घर से जा रहा है और कोई उसकी तलाश न करे। अधिकारी ने बताया कि वह लड़का दिल्ली से बेंगलुरु चला गया और वहां एक निर्माण स्थल पर एक मजदूर के रूप में काम करने लगा। अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तलाश के लिए कई टीम गठित की गईं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अपहरण का पहलू जानने के लिए कई सूत्रों को सक्रिय किया गया

झुग्गी में रह रहा था लड़का

उन्होंने बताया कि बाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और तमिलनाडु के कृष्णागिरी क्षेत्र (कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के पास) से लड़के को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने बेंगलुरु में एक परिचित व्यक्ति से संपर्क किया था और ट्रेन से वहां पहुंचा था। डीसीपी ने बताया कि वह तमिलनाडु और कर्नाटक बॉर्डर के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करने लगा था। जब टीम ने उसे खोजा तो वह निर्माण स्थल के पास एक झुग्गी में रह रहा था।’’ (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: IIT बाबा अभय सिंह ने दी सुसाइड की धमकी, पुलिस ने हिरासत में लिया तो बोले-मैं गांजा पिए हुए था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत