1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है', ट्विशा शर्मा मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

'तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है', ट्विशा शर्मा मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 25, 2026 11:25 am IST,  Updated : May 25, 2026 11:41 am IST

ट्विशा शर्मा मौत केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने समाज के लिए एक अहम बात कही है। उन्होंने कहा है कि एक तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है।

Twisha Sharma death case hearing in supreme court - India TV Hindi
ट्विशा शर्मा मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। Image Source : REPORTER/PTI

मध्य प्रदेश के भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुद संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी एम पंचोली की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की है। इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है।

CJI ने क्या कहा?

ट्विशा शर्मा मौत के केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि "कुछ कार्रवाइयों से हमें थोड़ी पीड़ा हुई है। हम अपने मीडिया मित्रों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयान न लें। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दें। हमें पूरा विश्वास है कि पीड़ित और आरोपी सहयोग करेंगे। हमें जानकारी मिली है कि CBI को जांच सौंपी गई है।"

सुनवाई में क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि "मृतका के बारे में बयान दिए गए। उसकी सास ने जांच में सहयोग नहीं किया। अपना बयान दर्ज करवाने में सहयोग नहीं किया।" इस पर CJI ने कहा कि "CBI जिम्मेदारी से जांच करेगी। ऐसा हमें विश्वास है।" वहीं, आरोपी गिरिबाला सिंह के वकील ने कहा कि "यह गलत है। ऐसी बात यहां नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बयान रिकॉर्ड करवाया है।" इसके बाद CJI ने कहा- हम सभी पक्षों से कहते हैं कि प्रीमैच्योर बयानबाजी न करें। पीड़ित परिवार के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि "शुरू में सबूतों को नुकसान पहुंचाया गया।" वहीं, CJI ने कहा कि "हम किसी बात पर टिप्पणी नहीं करेंगे। CBI जांच में सक्षम है।"

तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी समाज के लिए एक अहम टिप्पणी की है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि एक तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है। लड़की के परिवार को भी उसकी शिकायतों पर समय रहते ध्यान देना चाहिए था। 

 

 

ये भी पढ़ें- वो 19 कड़े सवाल जो ट्विशा शर्मा के पति समर्थ से पूछ रही SIT, जिनसे खुलेगा मौत का राज!

ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी बड़ी खबर, दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए भोपाल पहुंची एम्स दिल्ली की टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत