1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: मुजफ्फरनगर में दुल्हन के परिजनों ने बारात को बना लिया बंधक, इस बात से हो गए थे नाराज

यूपी: मुजफ्फरनगर में दुल्हन के परिजनों ने बारात को बना लिया बंधक, इस बात से हो गए थे नाराज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 14, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 08:47 pm IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में लड़की के पक्ष के लोगों ने बारात को ही बंधक बना लिया। बंधक बनाए गए लोगों में दूल्हा और उसके परिजन शामिल हैं। दरअसल लड़की पक्ष के लोग इस बात से नाराज थे कि दहेज में ट्रैक्टर की मांग की गई थी।

UP News- India TV Hindi
दूल्हा और उसके परिजनों को बनाया बंधक Image Source : INDIA TV

लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने एक बारात को ही बंधक बना लिया। दरअसल शामली के भैसानी गांव से यहां एक बारात आई थी, जिसमें लड़के के पक्ष ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। इसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधन बना लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी, तो वह वहां पहुंची। ये मामला चरथावल थाने के कुल्हेड़ी गांव का है।

क्या है पूरा मामला

भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष आस मोहम्मद की भतीजी महेशर की मंगलवार को शादी थी। गांव कुल्हेड़ी में शादी का प्रोग्राम रखा गया था। जनपद शामली के गांव भैसानी निवासी वसीम से महशर पुत्री फरमान का निकाह होना था। गांव में बारात पहुंचने पर नाश्ता कराया गया। 

आरोप है कि खाना खाने के बाद बाराती जब निकाह में बैठे तो दूल्हा वसीम ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की। लड़की वालों ने अपने आप को गरीब बताते हुए दहेज में ट्रैक्टर देने में असमर्थता जताई। जिस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने निकाह से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा हो गया।

दहेज में ट्रैक्टर मांगे जाने की जानकारी गांव वालों और भारतीय किसान यूनियन नेताओं को मिली तो उन्होंने दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान आसपास के गांव वाले और मेहमानों ने बारातियों और दूल्हा को बैठाकर पंचायत शुरू की। 

लड़की पक्ष के लोग 4 लाख का सामान पहले ही दूल्हा पक्ष को दे चुके थे

भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। लड़की पक्ष के लोग 4 लाख का सामान पहले ही दूल्हा पक्ष को दे चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। खबर लिखने तक दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हा पक्ष के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

जानकारी के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन पक्ष में देर शाम इस बात पर समझौता हो गया है कि दुल्हन पक्ष का कोई भी व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएगा और दूल्हा पक्ष इस विवाह समारोह में जो भी दुल्हन पक्षा खर्चा है उसका खामियाजा भुगतेगा। बहरहाल इस पूरे मामले में दुल्हन और उसके परिवार ने दहेज लोभी परिवार से रिश्ता तोड़ते हुए इस शादी से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- 

गुजरात: जब PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम साथ में देख रहे थे मैच, इस आतंकी की आवाज में नागरिकों को धमकाया गया, जानें पूरा मामला

प्रयागराज: अतीक अहमद के गुर्गे फहद को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत के साफ इंकार, जानें पूरा मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत