1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में फिर BJP सरकार, पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली

उत्तराखंड में फिर BJP सरकार, पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 23, 2022 03:58 pm IST

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित कई अन्य केंद्रीय नेता मौजूद रहे।

Pushkar Singh Dhami- India TV Hindi
Pushkar Singh Dhami Image Source : PTI

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित कई अन्य केंद्रीय नेता मौजूद रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। 

प्रदेश में मिथक को तोड़ते हुए जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, इसलिए ​नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य था जिसके लिए जोरों पर तैयारियां की गईं। हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल किया और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। 

Uttarakhand CM

Auto Refresh
Refresh
  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    पहली बैठक करेंगे पुष्कर सिंह धामी

    शपथ लेने के बाद आज शाम में पुष्कर सिंह धामी मंत्रीमंडल की पहली बैठक होगी।

     

  • 2:53 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली

     सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं सौरभा बहुगुणा।

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    चंदन रामदास ने शपथ ली

    चंदन रामदास ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रेखा आर्य ने शपथ ली

    रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सुबोध उनियाल ने शपथ ली

     सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:47 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    डॉ. धन सिंह रावत ने शपथ ली

    डॉ. धन सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:45 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली

    गणेश जोशी ने धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली

    प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली

    सतपाल महाराज ने पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली, राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली

     पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली, राज्यपाल रिटा. ले. जनरल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ।

  • 2:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    थोड़ी देर में शपथ ळेंगे धामी

    थोड़ी देर में राज्यपाल रिटा. ले. जनरल गुरमीत सिंह पुष्कर धामी को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।

  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। गर्मजोशी से स्वागत। भीड़ ने समर्थन में नारे लगाए।

  • 2:22 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी सभा स्थल पर पहुंचे

    प्रथानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर सभास्थल पर पहुंच गया है। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पुष्कर धामी सीएम पद की शपथ लेंगे।

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    नितिन गडकरी भी पहुंचे

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे।

  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे-

    पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। यहां गोवा के होने वाले सीएम प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे भी शामिल हुई हैं।

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे

    पुष्कर सिंह धामी कुछ देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत