1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के होटल में मृत पाई गई उज्बेकिस्तान की महिला, पुलिस ने बताया क्या हो सकता है मौत का कारण

बेंगलुरु के होटल में मृत पाई गई उज्बेकिस्तान की महिला, पुलिस ने बताया क्या हो सकता है मौत का कारण

 Published : Mar 15, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 12:47 pm IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित एक होटल में 37 साल की एक उज्बेक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला ने होटल का कमरा 16 मार्च तक के लिए बुक किया हुआ था।

Uzbekistan Woman, Uzbek Woman Dead, Uzbek Woman Bengaluru Hotel- India TV Hindi
बेंगलुरु के एक होटल में एक उज्बेक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बेंगलुरु: उज्बेकिस्तान की 37 वर्षीय एक महिला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जरीना नाम की यह महिला पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और 4 दिन पहले शेषाद्रिपुरम के एक होटल में रुकी थी। पुलिस को संदेह है कि उज्बेकिस्तान की नागरिक की होटल के कमरे में गला घोंटकर हत्या की गई। उसने बताया कि यह मामला गुरुवार को उस समय सामने आया जब एक व्यक्ति ने होटल के ‘रिसेप्शन डेस्क’ पर शिकायत की कि महिला फोन कॉल नहीं उठा रही है।

16 मार्च तक के लिए बुक किया गया था होटल का कमरा

पुलिस ने बताया कि जब होटलकर्मियों ने महिला के कमरे में जाकर देखा तो उन्हें वह मृत मिली जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। उसने बताया कि जरीना के चेहरे पर घूंसा मारा गया था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि राहुल नामक शख्स ने जरीना के लिए 16 मार्च तक होटल में कमरा बुक किया था। होटल मैनेजर गौरव कुमार सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।

हरियाणा के सोनीपत में भी मृत मिली थी एक उज्बेक महिला

बता दें कि जनवरी में हरियाणा के सोनीपत जिले में एक उज्बेक महिला और एक शख्स के शव मिले थे। यहां के एक रिजॉर्ट में दोनों के अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव रिजॉर्ट के एक कमरे में पाए गए जहां दोनों ने रविवार रात को चेक-इन किया था। सोमवार सुबह रिजॉर्ट स्टाफ ने खिड़की से शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुरुष का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था, जबकि लड़की बिस्तर पर मिली थी और दोनों अर्धनग्न अवस्था में थे। मृत व्यक्ति की पहचान दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले हिमांशु जबकि महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की अब्दुलेवा के रूप में हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत