1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Vande Bharat: ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Vande Bharat: ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटा खिड़की का शीशा, पुलिस ने दर्ज किया केस

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 27, 2023 08:10 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 08:10 am IST

ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस पथराव में ईसी क्लास के डिबे का शीशा टूट गया है। पथराव की यह घटना भुवनेश्वर-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन (20835) में देखने को मिली है। इस बाबत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Vande Bharat Stone pelted on Vande Bharat train in Odisha window glass broken police registered a ca- India TV Hindi
ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव Image Source : ANI

भारत की हाईस्पीड ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत पर पथराव की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कि जा चुके हैं। वहीं एक बार फिर ऐसा देखने को मिला है। इस बार ओडिशा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई है। सामाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भुवनेश्वर-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन (20835) को भुवनेश्वर-संबलपुर रेल लाइन के ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड पर मेरामंडली और बुधपंक के बीच पत्थरबाजों ने निशाना बनाया। इस घटना के कारण ईसी क्लास के कोच का विंडो क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि यात्रियों को कुछ नुकसान नहीं हुआ। 

Related Stories

वंदे भारत पर फिर हुआ पथराव

अधिकारियों ने इस बाबत कहा कि राउरकेल-भुवनेश्वर वंदे भारत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास के एक कोच के खिड़की का शीशा पथराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन को निशाना बनाया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी वंदे भारत पर पथराव किया जा चुका है। हालाकि अबतक किसी भी घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बता दें कि वंदे भारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्कॉर्टिंग स्टाफ द्वारा दी गई। ईसीओआर की सुरक्षा शाखा ने इस मामले पर गंभीरता दिखाई है और आरपीएफ तथा जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है। 

नहीं थम रहा पथराव

इस घटना के बाद आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (कटक) को घटनास्थल पर भेजा गया। बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा लोगों को ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को नुकसान पहुंचता है। बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वार खासकर इस अभियान को चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की जनकारी पुलिस को दे दी गई है। पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ईसीओआर की दोनों सुरक्षा शाखाएं स्थानीय पुलिस के जरिए पथराव करने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव देखने को मिल चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत