सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को अब नया लुक दे दिया गया है। पटरियों पर गोली की तरह दौड़ने वाली ये ट्रेन अब आपको सफेद और नीले रंग में नहीं बल्कि भगवा रंग में दिखेगी। जी हां, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने नई 8 कोच वाली वंदे भारत को भगवा और ग्रे रंग का नया लुक दिया है। नए वंदे भारत ट्रेन में करीब 25 बदलाव और किए गए हैं। ये ट्रेन किस रूट पर दौड़ेगी इसकी घोषणा नहीं की गई है।
Related Stories
देखिए वंदे भारत का नया लुक
नई ट्रेन में करीब 25 बदलाव
वंदे भारत ट्रेन में रंग के अलावा उसके कई फीचर्स में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन की सीटों को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। सीट का रिक्लाइनिंग एंगल बढ़ाया गया है और साथ ही चार्जिंग प्वाइंट में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन के नया लुक किया जारी
रेलवे मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए भगवा रंग वाले नई ट्रेन के फोटो शेयर किए हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है कि- टेंजेरीन थीम पर आधारित नई वंदेभारत ट्रेन ट्रायल रन से पहले पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हुई है।
वंदे भारत ट्रेन की खासियत
ये ट्रेन भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो पूरी तरह से भारत में बनी है। वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से बिजली से चलती है। इसकी खासियत है कि ये मात्र 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें लगे सीट 360 डिग्री में घूम सकते हैं। वन्दे भारत ट्रेन में GPS प्रणाली है जिससे आने वाले स्टेशन की सूचना और अन्य जानकारी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
इस कार में आत्मा है? कैमरे में कैद हुई असली टार्जन कार, Video Viral
अरे! ये तो गोपी बहू का दूसरा वर्जन है, वीडियो करने लगा सोशल मीडिया पर ट्रेंड