1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Today: केरल में बारिश तो इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें अपने इलाके के मौसम का ताजा हाल

Weather Today: केरल में बारिश तो इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़ें अपने इलाके के मौसम का ताजा हाल

 Published : Dec 10, 2023 06:57 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 07:13 am IST

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी और सुबह घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। केरल और तमिलनाडु में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

कोहरे में जाते लोग- India TV Hindi
कोहरे में जाते लोग Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में में भी कोहरा पड़ रहा है। यूपी में दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।   

यहां देखें मौसम के सभी अपडेट्स- मौसम का हाल

कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा

उधर, जम्मू-कश्मीर में घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घाटी में ठंड बढ़ने के कारण कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। बीती रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। 

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में भी तापमान लगातार गिर रहा है। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और जयपुर में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत