1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कहर जारी, तमाम फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं कैंसिल, जानें कब तक मिलेगी राहत

कड़ाके की सर्दी और कोहरे का कहर जारी, तमाम फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं कैंसिल, जानें कब तक मिलेगी राहत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 11, 2023 08:48 am IST,  Updated : Jan 11, 2023 08:58 am IST

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं, यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है।

सर्दी और कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान- India TV Hindi
सर्दी और कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान Image Source : FILE PHOTO

Weather Update Today: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज हो रही है। जनवरी की शुरुआत में ठंड अचानक से बढ़ गई। ठंड के साथ भीषण कोहरा भी पड़ रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार को कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम थी। वाहनों का सड़क पर चलना बहुत ही मुश्किल हो गया था। इस बीच, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज 11 जनवरी को घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। 

स्मॉग की चपेट में दिल्ली, गंभीर श्रेणी में हवा

वहीं, दिल्ली कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के साथ स्मॉग की चपेट में है। यहां प्रदूषण में अभी भी कोई खास कमी नहीं देखी जा रही है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। राजधानी में आज बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 421 दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली में आज घने कोहरे से मामलू राहत मिली है। कल 12 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

यूपी में कोहरे की चेतावनी बरकरार

उत्तर प्रदेश में कोहरे की चेतावनी बरकरार रखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद सुधार के आसार जताए गए हैं। गुरुवार 12 जनवरी से इसके कम होने का अनुमान है।

दिल्ली में ठंड का हाल
Image Source : ANIदिल्ली में ठंड का हाल

शीतलहर से राहत का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर से थीड़ी राहत मिली है। उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा एक से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। यह दो से चार डिग्री तक ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की दिशा बदल जाएगी, जिससे ठंडी हवाएं कुछ दिनों तक नहीं चलेंगी।

ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली से यहां जाने वाली फ्लाइटें रद्द 

दिल्ली-शिमला

दिल्ली-काठमांडू
दिल्ली-चेन्नई
दिल्ली-जैसलमेर
दिल्ली-बरेली
दिल्ली-मुंबई
दिल्ली-वाराणसी
दिल्ली-श्रीनगर
दिल्ली-जयपुर
दिल्ली-गुवाहाटी 

रेलवे ने आज 322 ट्रेनें की कैंसिल

ठंड और कोहरे के चलते भारतीय रेलवे ने आज 11 जनवरी को 322 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें से 277 ट्रेनों को पूरी तरह से जबकि 45 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। इसके अलावा 42 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत