1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'खिलाड़ी मेडल जीतकर आए तो घर चाय पर बुलाया अब क्यों नहीं?' पहलवानों के साथ दंगल में उतरीं प्रियंका गांधी

'खिलाड़ी मेडल जीतकर आए तो घर चाय पर बुलाया अब क्यों नहीं?' पहलवानों के साथ दंगल में उतरीं प्रियंका गांधी

 Published : Apr 29, 2023 09:23 am IST,  Updated : Apr 29, 2023 09:30 am IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहलवानों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने मांग की है कि पहले बृजभूषण सिंह को पद से हटाया जाए क्योंकि वो जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

priyanka gandhi- India TV Hindi
पहलवानों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के पहलवानों का धरना आज भी जारी है। पहलवानों की मांग है कि जब तक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना खत्म नहीं होगा। आज सुबह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंची। प्रियंका ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दूसरी महिला पहलवानों के साथ बात की। इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने मांग की है कि पहले बृजभूषण सिंह को पद से हटाया जाए क्योंकि वो जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ये खिलाड़ी मेडल जीत कर आते हैं तो सभी ट्वीट करते हैं, उनकी तारीफ करते हैं, पीएम उन्हें अपने घर पर चाय पर बुलाते हैं लेकिन आज जब ये शिकायत कर रही हैं इतने गंभीर आरोप लगा रहीं है तो पीएम उनसे बात तक नहीं कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद FIR दर्ज
बता दें कि महिला पहलवानों की शिकायत और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने दोनों FIR दर्ज की गई है। पहली FIR नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज की गई है जिसमें पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है वहीं दूसरी FIR 6 महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई है। बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पहलवानों ने इसे इंसाफ की लड़ाई में पहली जीत बताया है लेकिन पहलवानों ने साफ कर दिया है कि उनका धरना जारी रहेगा। उनकी मांग है कि बृजभूषण सिंह को तुरंत कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?
यौन शोषण का आरोप झेल रहे कुश्ती संघ के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह इस वक्त गोंडा में हैं। आज पत्रकारों ने जब उनसे एफआईआर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें FIR की कॉपी नहीं मिली है। जब मिलेगी तब वो इस पर बोलेंगे।

यह भी पढ़ें-

इस बीच पहलवानों के धरने में नेताओं की सियासी परिक्रमा जारी है। नेता पहलवानों के मंच से जमकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं ऐसे में आशंका ये भी जताई जा रही है कि कहीं पहलवानों की इंसाफ की लड़ाई सियासत की भेंट ना चढ़ जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत