1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आदेश गुप्ता के दिल्ली BJP अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ये बोले मनोज तिवारी

आदेश गुप्ता के दिल्ली BJP अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ये बोले मनोज तिवारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 05:13 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मनोज तिवारी के स्थान पर आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। 

Adesh Gupta- India TV Hindi
Adesh Kumar Gupta, newly appointed Delhi BJP Chief Image Source : TWITTER ANI

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मनोज तिवारी के स्थान पर आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी, व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.. नए प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां"

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद आदेश गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं मोदी जी, नड्डा जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभारी हूं, जो मेरे जैसे एक विनम्र पार्टी कार्यकर्ता को राज्य पार्टी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हैं। COVID19 के मद्देनजर पार्टी के आधार को मजबूत करना और विस्तार करना चुनौतीपूर्ण होगा।"

वीडियो - क्यों बदला गया दिल्ली भाजपा अध्यक्ष?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत