1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब साधने की कोशिश कर रहे केजरीवाल को गोवा में झटका, अबतक AAP का नहीं खुला खाता, BJP का जलवा

पंजाब साधने की कोशिश कर रहे केजरीवाल को गोवा में झटका, अबतक AAP का नहीं खुला खाता, BJP का जलवा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 02:55 pm IST

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी अबतक खाता खोलने में नाकाम रही है। कई सीटों पर उसके प्रत्याशी हार गए हैं जबकि कई सीटों पर वो काफी पीछे चल रहे हैं।

AAP trails in Goa Zila Panchayat Election BJP leads । पंजाब साधने की कोशिश कर रहे केजरीवाल को गोवा म- India TV Hindi
पंजाब साधने की कोशिश कर रहे केजरीवाल को गोवा में झटका, अबतक AAP का नहीं खुला खाता, BJP का जलवा Image Source : INDIA TV

पणजी. गोवा में जिला पंचायत चुनाव के परिणाम के लिए मतों की गितनी जारी है। यहां 48 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा (43 सीटों) , कांग्रेस (38 सीटों), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी (17 सीटों) ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। अब इस चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। यहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी अबतक खाता खोलने में नाकाम रही है। कई सीटों पर उसके प्रत्याशी हार गए हैं जबकि कई सीटों पर वो काफी पीछे चल रहे हैं।

दोपहर 2.45  बजे तक 40 सीटों के परिणाम या रुझान आ चुके थे जिनमें भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक 21 सीटों पर जीत प्राप्त कर चुकी थी और 6 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी या तो जीत चुके थे या आगे चल रहे थे, 2 पर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, 4 पर कांग्रेस और एक पर एनसीपी प्रत्याशी जीत चुका था। आम आदमी पार्टी का दोपहर 1.30 बजे तक खाता भी नहीं खुल पाया था। 

आइए आपको बतातें अबतक किसे-किसे मिली जीत

ये प्रत्याशी जीते

  1. Davorlim - उल्हास यशवंत तुनेकर- भाजपा
  2. Xeldem - श्रीधर श्रवणव्यास जी दयाश्री- भाजपा
  3. Raia - डोमनिक मिनगवेल गोवानकर- निर्दलीय
  4. Cola - शानू शंकालु- भाजपा
  5. Siolim - सनिशा सतीश- भाजपा
  6. Honda शगुन सीताराम वाडकर- भाजपा
  7. Sanvordem - सुरवर्णा सुबोधा प्रभू तेंदुलकर- भाजपा
  8. Cortalim- एंटिनो वास- निर्दलीय
  9. Arambol- रंगानाथ सुर्यकांत- निर्दलीय
  10. St.Cruz- शाइनी एमिला कांग्रेस
  11. Latambarcem- प्रदीप शांताराम- निर्दलीय
  12. Usgao-Ganje- उमाकांत महादेव-भाजपा
  13. Queula- गनपत धर्मू नायक- MGP
  14. Karapur-Sarvan- महेश आनंत सावंत- भाजपा
  15. Taleigao- अंजली गजानन नायक- भाजपा
  16. Aldona- मनीषा महेश नायक- भाजपा 
  17. Querim- देवयानी देवीदास- भाजपा
  18. Sirsai- दीक्षा दिलीप- भाजपा
  19. Betqui-Candola- रमेश भोसले-भाजपा
  20. Nuvem- असुसीआना रोमन सोबरीनहो- कांग्रेस
  21. Guirdolim- संजना संजय- भाजपा
  22. Colva- वानिया वालाकानी बापिस्ता- कांग्रेस
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत