1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोरोना की लड़ाई में अमेरिका और यूरोप से आगे है भारत, केंद्र सरकार ने किया अच्छा काम: अधीर रंजन चौधरी

कोरोना की लड़ाई में अमेरिका और यूरोप से आगे है भारत, केंद्र सरकार ने किया अच्छा काम: अधीर रंजन चौधरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 02:16 pm IST

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता जहां एक तरफ सरकार पर कोरोना वायरस की धीमी टेस्टिंग का आरोप लगा रहे हैं वहीं अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की सराहना कर रहे हैं।

Adhir Ranjan Chowdhury - India TV Hindi
Adhir Ranjan Chowdhury  Image Source : ADHIR RANJAN CHOWDHURY

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकारों की सराहना की है और साथ में यह भी कहा है कि इस लड़ाई में अमेरिका और यूरोप के मुकाबले भारत कहीं आगे है और भारत के एक मॉडल देश के रूप में उभरने की संभावना है।

Related Stories

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “COVID19 से लड़ने के लिए केंद्र,राज्य सरकार और डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है। जब हम अमेरिका और यूरोप को देखते हैं तब पता चलता हैं कि हम उनसे बहुत आगे हैं।अगर हम COVID से लड़ने के लिए ऐसे ही ठोस कदम उठाते रहे तो आने वाले दिनों में भारत एक मॉडल देश के रूप में उभरने की संभावना है।”

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता जहां एक तरफ सरकार पर कोरोना वायरस की धीमी टेस्टिंग का आरोप लगा रहे हैं वहीं अधीर रंजन चौधरी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की सराहना कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी को राहुल गांधी का करीबी समझा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत