1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अधीर ने दिल्ली पुलिस पर कार रोकने का आरोप लगाया, विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

अधीर ने दिल्ली पुलिस पर कार रोकने का आरोप लगाया, विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:50 pm IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उनकी कार को संसद परिसर में जाने से रोक दिया जबकि उस पर 31 मार्च तक का वैध लेबल लगा है।

Adhir Ranjan Choudhry- India TV Hindi
Adhir Ranjan Choudhry Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उनकी कार को संसद परिसर में जाने से रोक दिया जबकि उस पर 31 मार्च तक का वैध लेबल लगा है। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर विशेषधिकारिक हनन का नोटिस दिया है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक कांस्टेबल ने लेबल की जांच के लिए कुछ देर के लिए कार रोक ली थी और मामले की जांच की जा रही है। 

अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि दोपहर के समय जब वह लोकसभा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो विजय चौक के निकट पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया और कहा कि इस पर 2020 में जारी लेबल नहीं है। कांग्रेस नेता के मुताबिक उन्होंने 31 मार्च, 2020 तक वैध लेबल होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी कार को रोक दिया और फिर उन्हें पैदल चलकर संसद भवन में प्रवेश करना पड़ा। 

चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने यह विषय संयुक्त सचिव (सुरक्षा), लोकसभा के समक्ष उठाया तो उन्होंने बोला कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विजय चौक पर तैनात पर एक कांस्टेबल ने लेबल की जांच के लिए कार को रोका। इस प्रक्रिया में कुछ देर तक कार रुकी रही। इस दौरान कांग्रेस नेता नाराज हो गए और पैदल चल दिए। मामले में जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत