1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह एक दिन के रांची दौरे पर, करेंगे 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

अमित शाह एक दिन के रांची दौरे पर, करेंगे 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 10:10 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:10 am IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिन के रांची दौरे पर जाएंगे...

अमित शाह (Photo,PTI)- India TV Hindi
अमित शाह (Photo,PTI)

रांची (बिहार): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिन के रांची दौरे पर जाएंगे और पार्टी मुख्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं आदिवासी नेताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी का जायजा लेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने बताया कि शाह आज सुबह दस बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और दो हजार मोटरसाइकिल सवार उनकी अगवानी कर उन्हें पार्टी कार्यालय लाएंगे।

शाह की बैठकों का दौर पार्टी कार्यालय पर ही देर रात तक चलेगा जिसके बाद रांची में ही रात्रि विश्राम कर वह 12 जुलाई को पटना रवाना हो जायेंगे। शाह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा करेंगे और भाजपा के पिछले प्रदर्शन को कायम रखने पर कार्यकर्ताओें एवं नेताओं से विचार विमर्श करेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यहां चौदह में से 12 सीटें जीती थीं जबकि मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा को महज दो सीटें ही प्राप्त हुई थीं। कांग्रेस, राजद एवं बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा का यहां खाता तक नहीं खुल सका था।

इसी कारण इस बार भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियां लामबंद होने की तैयारी में हैं। सभी विपक्षी पार्टियों के यहां भाजपा के खिलाफ लामबंद होने पर 2014 के प्रदर्शन को दोहरा पाने में पार्टी को मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि शाह का आज मीडिया से बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत