1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अकाली दल के विधायक ने दिल्ली में औरंगजेब लेन का बोर्ड किया काला, सरकार से की ये बड़ी मांग

अकाली दल के विधायक ने दिल्ली में औरंगजेब लेन का बोर्ड किया काला, सरकार से की ये बड़ी मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 10:54 pm IST

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब द्वारा जबरदस्ती धर्मांतरण के प्रयासों के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान दिया। हम सड़कों और किताबों पर औरंगजेब के नाम का विरोध करते हैं, वह एक हत्यारा था।

Aurangzeb lane- India TV Hindi
MLA Manjinder Singh Sirsa and DSGMC members blacken sign boards of Aurangzeb Lane. Image Source : ANI

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) सदस्यों के साथ लुटियन दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन के नामपट्ट पर कालिख पोत दी और नामपट्टों व पाठ्यपुस्तकों से मुगल शासक का नाम हटाने की मांग की। सिरसा ने कहा कि औरंगजेब एक ‘‘हत्यारा’’ था जिसने गुरु तेग बहादुर की हत्या की और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को प्रताड़ित किया।

सिरसा ने अपने कृत्य को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के दिन लोगों को औरंगजेब के खूनी अतीत की याद दिलाने की जरूरत है।’’ डीएसजीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सड़क का नाम औरंगजेब के नाम पर नहीं हो और उसके बारे में स्कूल और कालेजों में नहीं पढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाली बात है कि सिख गुरुओं पर अत्याचारों के बावजूद औरंगजेब का महिमामंडन किया गया। इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।’’ सिरसा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद योजनाबद्ध तरीके से मुगल शासक का महिमामंडन किया गया। मुगल शासक के नाम पर न केवल सड़कों के नाम रखे गए बल्कि उसके बारे में स्कूल और कालेजों में भी पढ़ाया जाता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत