1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदू ग्रंथों के अनुसार गोमांस खाना अपराध नहीं, हिंदु भी खाते हैं मांस: NCP नेता का विवादित बयान

हिंदू ग्रंथों के अनुसार गोमांस खाना अपराध नहीं, हिंदु भी खाते हैं मांस: NCP नेता का विवादित बयान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2017 08:26 am IST,  Updated : Apr 19, 2017 12:33 pm IST

राकांपा के एक नेता ने यह दावा किया कि हिंदू ग्रंथों में गोमांस खाने को अपराध नहीं बताया गया है और उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इस मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती दी।

dp tripathi- India TV Hindi
dp tripathi

नई दिल्ली: राकांपा के एक नेता ने यह दावा किया कि हिंदू ग्रंथों में गोमांस खाने को अपराध नहीं बताया गया है और उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इस मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती दी। भागवत ने हाल ही में गोवध पर अखिल भारतीय प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी)

राकांपा महासचिव डीपी त्रिपाठी ने गो रक्षक समूहों की गतिविधियों को हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने दावा किया कि स्वामी विवेकानंद, जिनके प्रशंसक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वे ना केवल मांस खाते थे बल्कि मांसाहारी भोजन पकाते भी थे। उन्होंने कहा, क्या इन लोगों (गो रक्षकों) के लिए इन प्रसिद्ध व्यक्तियों को जेल भेजना संभव था।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, वेदों में कहीं नहीं लिखा कि गोमांस खाना अपराध है। शास्त्रों में, वेदों में यह कहीं नहीं लिखा। मैं भागवत या उनके किसी भी प्रतिनिधि को सभी हिंदू ग्रंथों के आधार पर चर्चा करने की चुनौती देता हूं।

त्रिपाठी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में हिंदुओं समेत 80 फीसदी लोग मांस खाते है। उन्होंने कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने का भागवत का विचार संविधान की भावना के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत