1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP बनी नंबर वन पार्टी, कांग्रेस और NCP को झटका

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP बनी नंबर वन पार्टी, कांग्रेस और NCP को झटका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 05:47 pm IST

मुंबई: नोटबंदी के बीच महाराष्ट्र में नगर परिषदों के पहले चरण के चुनावों में 164 शहरी स्थानीय निकायों में 851 सीटों पर जीत के साथ बढ़त बनाकर भाजपा ने कांग्रेस और राकांपा के पारंपरिक गढ़

devendra fadnavis- India TV Hindi
devendra fadnavis

मुंबई: नोटबंदी के बीच महाराष्ट्र में नगर परिषदों के पहले चरण के चुनावों में 164 शहरी स्थानीय निकायों में 851 सीटों पर जीत के साथ बढ़त बनाकर भाजपा ने कांग्रेस और राकांपा के पारंपरिक गढ़ वाले क्षेत्रों में पैठ बना ली है। यहां भाजपा नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

147 सीटों में से 52 पर BJP का कब्जा

राज्य के 147 नगर परिषदों और 17 नगर पंचायतों में 3705 सीटों पर हुए चुनाव में अब तक 3510 सीटों के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। 147 नगर परिषदों में, जहां नगर प्रमुख सीधे चुने जाते हैं वहां भाजपा के उम्मीदवारों ने 52 जगहों पर जीत हासिल की।

Also read:

भाजपा ने 851 सीटें जीतने के साथ कांग्रेस और राकांपा के गढ़ में कब्जा कर लिया है। शिवसेना ने 514, राकांपा ने 638, कांग्रेस ने 643, मनसे ने 16, बसपा ने 9, गैरमान्यताप्राप्त दलों ने 119, स्थानीय गठबंधन ने 384, माकपा ने 12 और निर्दलीयों ने 324 सीटें जीत ली। पिछले चुनावों में भाजपा को 298, शिवसेना को 264, कांग्रेस को 771 और राकांपा को 916 सीटें मिली थी।

मोदी ने की फडणवीस सराहना की

भाजपा के प्रदर्शन का संज्ञान लेने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के जमीनी स्तर पर कार्य के लिए सराहना की। मोदी ने कहा, मैं भाजपा कार्यकर्ताओं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राव साहेब दानवे की सराहना करता हूं। उनके जमीनी स्तर के काम से लोगों ने भाजपा में अपना बहुमूल्य भरोसा जताया है।

महाराष्ट्र की जनता को PM मोदी ने कहा शुक्रिया

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मैं स्थानीय चुनावों में भाजपा में अपना भरोसा जताने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह गरीब समर्थक और भाजपा की विकास राजनीति की जीत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत