1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली हिंसा संबंधी प्रश्नों को किया नजरअंदाज

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली हिंसा संबंधी प्रश्नों को किया नजरअंदाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 01:48 pm IST

उत्तर पूर्व दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक कुल 39 लोग मारे जा चुके हैं और 200 से अधिक लोग घायल हैं। नड्डा अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे में शुक्रवार सुबह सिंह के आवास पर उनका हाल-चाल जानने गए। 

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली हिंसा संबंधी प्रश्नों को किया नजरअंदाज- India TV Hindi
भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली हिंसा संबंधी प्रश्नों को किया नजरअंदाज

शिमला: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर पूर्व दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा के संबंध में यहां मीडिया के सवालों को नजरअंदाज किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के आवास होली लॉज पर यहां अनौपचारिक बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने दिल्ली में हिंसा पर नड्डा से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा। नड्डा प्रश्न का उत्तर दिए बिना अपने वाहन की ओर बढ़ गए। 

Related Stories

उत्तर पूर्व दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक कुल 39 लोग मारे जा चुके हैं और 200 से अधिक लोग घायल हैं। नड्डा अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे में शुक्रवार सुबह सिंह के आवास पर उनका हाल-चाल जानने गए। 

नड्डा के साथ राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी पूर्व मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य से पूछा कि वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने क्या कहा है। 

सिंह को कुछ महीनों पहले शिमला के आईजीएमसी अस्पताल और चंडीगढ़ के पीजीआई में कुछ सप्ताह भर्ती रखा गया था। नड्डा ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ‘‘मैं व्यस्त होने के कारण उस समय वीरभद्र का हाल-चाल नहीं ले सका था, जब वे पीजीआई में भर्ती थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह उसके बाद शिमला की मेरी पहली यात्रा है, इसलिए मैं उनका हाल-चाल जानने उनके आवास आया।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘मेरे वीरभद्र से उस समय से निकट संबंध हैं जब वह 1993 में मुख्यमंत्री और मैं राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वीरभद्र का हिमाचल की राजनीति में अपना स्थान है। उनका स्वास्थ्य अब कुशल है। वह सक्रिय हैं। ईश्वर उन्हें लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन दे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत