1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया से कहा- दिल्ली हिंसा का महिमामंडन न करें

भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया से कहा- दिल्ली हिंसा का महिमामंडन न करें

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 07:40 pm IST

 प्रेस परिषद ने सांप्रदायिक विवादों और झड़पों को कवर करने के दौरान अपनाये जाने वाले पत्रकारिता आचरण के मानकों की ओर भी मीडिया को ध्यान दिलाया। 

Delhi- India TV Hindi
Security personnel patrol streets following clashes over the new citizenship law, in Yamuna Vihar area of northeast Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पृष्ठभूमि में भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया को सलाह दी है कि वह दिल्ली में हुई हिंसा का महिमामंडन नहीं करे और ऐसी तस्वीरों का प्रकाशन एवं प्रसारण न करे जिससे शत्रुता पैदा हो सकती हो। प्रेस परिषद ने सांप्रदायिक विवादों और झड़पों को कवर करने के दौरान अपनाये जाने वाले पत्रकारिता आचरण के मानकों की ओर भी मीडिया को ध्यान दिलाया।

भारतीय प्रेस परिषद ने बयान जारी कर कहा, ‘‘भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया को हिंसा को महिमामंडित नहीं करने तथा हिंसा की तस्वीरें प्रकाशित एवं प्रसारित करने से रोकने की सलाह दी है जिसके कारण शत्रुता फैल सकती है।’’ प्रेस परिषद ने अपने बयान में मानदंडों का जिक्र करते हुए कहा है, ‘‘पत्रकारों एवं स्तंभकारों के पास सांप्रदायिक शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक बहुत विशेष दायित्व होता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत