1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर पिंपल के निशान कर रहे हैं परेशान? तो आज ही अपनाकर देखें ये आसान घरेलू नुस्खे

चेहरे पर पिंपल के निशान कर रहे हैं परेशान? तो आज ही अपनाकर देखें ये आसान घरेलू नुस्खे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 18, 2026 09:15 am IST,  Updated : Jan 18, 2026 09:15 am IST

How to Remove Acne Scars: चेहरे से पिंपल के निशान को हटाना काफी मुश्किल होता है लेकिन कुछ घरेलू उपायों के जरिए इसे आसानी से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं पिंपल के दाग हटाने के आसान घरेलू नुस्खे।

चेहरे से पिंपल के निशान हटाने के आसान घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
चेहरे से पिंपल के निशान हटाने के आसान घरेलू नुस्खे Image Source : FREEPIK

How to Remove Acne Scars: चेहरे पर पिंपल के बाद पड़ने वाले दाग काफी दिनों तक नहीं जाते और कई बार ये परेशानी का सबब भी बन जाते हैं। ये आपकी सुंदरता में सेंध की तरह होते हैं। इसके अलावा ये आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप चेहरे से पिंपल के दाग को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं पिंपल के दाग हटाने के आसान घरेलू नुस्खे। 

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए फ्रेश एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और इसे सीधे निशानों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। इसे दिन में दो बार लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर देखने को मिलेगा। 

नींबू का रस

नींबू में विटामिन C और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके लिए रुई की मदद से नींबू का रस निशानों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे पानी या शहद के साथ मिलाकर लगाएं और लगाने के बाद धूप में न निकलें।

शहद और दालचीनी

शहद त्वचा को नमी देता है और दालचीनी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। इसे यूज करने के लिए 2 चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

आलू का रस

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो पिगमेंटेशन को कम करते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल