1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा Coronavirus से संक्रमित, AIIMS में भर्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा Coronavirus से संक्रमित, AIIMS में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 08:37 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Congress veteran Motilal Vora tests positive for COVID-19, admitted to AIIMS- India TV Hindi
Congress veteran Motilal Vora tests positive for COVID-19, admitted to AIIMS Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह 91 साल के हैं। वोहरा इसी साल अप्रैल तक राज्यसभा के सदस्य थे। कांग्रेस के संगठन में कुछ सप्ताह हुए फेरबदल से पहले तक वह पार्टी के महासचिव (प्रशासन) थे।

Related Stories

वह अतीत में केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वोरा से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं।

अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत