1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशिकला के खिलाफ धर्मयुद्ध में पहली कामयाबी: ओ पनीरसेल्वम

शशिकला के खिलाफ धर्मयुद्ध में पहली कामयाबी: ओ पनीरसेल्वम

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 03:02 pm IST

अन्नाद्रमुक के विद्रोही नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने विरोधी अम्मा धड़े के नेता टीटीवी दिनाकरण के खिलाफ मंत्रियों के विद्रोह को वीके शशिकला के खिलाफ छिड़े धर्मर्युद्ध में पहली कामयाबी करार दिया।

o panneerselvam- India TV Hindi
o panneerselvam

चेन्नई: अन्नाद्रमुक के विद्रोही नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने विरोधी अम्मा धड़े के नेता टीटीवी दिनाकरण के खिलाफ मंत्रियों के विद्रोह को वीके शशिकला के खिलाफ छिड़े धर्मर्युद्ध में पहली कामयाबी करार दिया। पनीरसेल्वम ने कहा कि अन्नाद्रमुक शशिकला के परिवार के हाथ में ना चली जाए यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सांसदों तथा विधायकों समेत समर्थकों की मदद से धर्म युद्ध छेड़ा था। वह कल देर रात लिए गए मंत्रियों के उस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें शशिकला, दिनाकरण और उनके परिवारों को अन्नाद्रमुक तथा सरकार के कामकाज से दूर रखने पर सहमति बनी है।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी)

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन और दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने पार्टी को जन-अभियान की तरह चलाया। उन्होंने कहा, अम्मा :जयललिता: के निधन के बाद पार्टी शशिकला के परिवार के हाथों में चली गई और इसे रोकने के लिए हमने धर्म युद्ध छेड़ा। और कल जो हुआ :मंत्रियों का विद्रोह: वह युद्ध में हमारे लिए पहली सफलता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संघर्ष जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छाओं और आकांक्षाओं के चलते शुरू किया गया था और यह जारी रहेगा।

पनीरसेल्वम ने गत सात फरवरी को अन्नाद्रमुक प्रमुख शशिकला के खिलाफ विद्रोह किया था और आरोप लगाया था कि शशिकला के लिए मुख्यमंत्री पद का रास्ता साफ करने के लिए उन पर पद छोड़ने का दबाव बनाया गया। शशिकला को गत पांच फरवरी को अन्नाद्रमुक विधायी दल का नेता चुना गया था लेकिन आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय के उन्हें दोषी करार देने के फैसले से उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो गया। उनके और शशिकला खेमे के संभावित विलय के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बातचीत की जाएगी और जनता की उम्मीदों के मुताबिक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत