1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी फकीर नहीं बहुत बड़े मालदार: मायावती

PM मोदी फकीर नहीं बहुत बड़े मालदार: मायावती

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2016 07:41 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 07:42 pm IST

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी फकीर नहीं बल्कि बहुत बड़े मालदार हैं। धन्नासेठों को संरक्षण देने वाला फकीर कैसे हो सकता है। (देश-विदेश की

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी फकीर नहीं बल्कि बहुत बड़े मालदार हैं। धन्नासेठों को संरक्षण देने वाला फकीर कैसे हो सकता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मायावती ने मोदी की मुरादाबाद रैली के तुरंत बाद यहां संवाददाताओं से कहा, वो (मोदी) धन्नासेठों को संरक्षण देने वाले हैं। वो फकीर नहीं, बहुत बडे मालदार हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में मोदी ने नोटबंदी पर कहा, हिन्दुस्तान की पाई पाई पर अगर किसी का अधिकार है तो सवा सौ करोड देशवासियों का है। मैं आपके लिए लडाई लड रहा हूं। ज्यादा से ज्यादा (विरोधी) मेरा क्या कर लेंगे ? हम तो फकीर आदमी हैं, झोला लेकर चल पडेंगे। ये फकीरी है, जिसने मुझे गरीबों के लिए लडने की ताकत दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत