1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में ये होगी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, तृणमूल और वाईएसआर चौथे नंबर पर

लोकसभा में ये होगी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, तृणमूल और वाईएसआर चौथे नंबर पर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2019 08:48 am IST,  Updated : May 25, 2019 08:48 am IST

आम चुनावों के आए नतीजों में भाजपा ने सर्वाधिक 303 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

लोकसभा में ये होगी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, तृणमूल और वाईएसआर चौथे नंबर पर - India TV Hindi
लोकसभा में ये होगी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी, तृणमूल और वाईएसआर चौथे नंबर पर 

नयी दिल्ली: लोकसभा में संख्याबल के मामले में द्रमुक तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रहेगी जबकि तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहेंगे। आम चुनावों के आए नतीजों में भाजपा ने सर्वाधिक 303 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 

Related Stories

द्रमुक 23 सांसदों के साथ इस सूची में तीसरे जबकि तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस 22-22 सीटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। थिंक टैंक ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव’ ने कहा कि इस बार करीब 397 सांसद राष्ट्रीय दलों से चुने गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से 303 सांसद भाजपा, 52 सांसद कांग्रेस और 22 सांसद तृणमूल कांग्रेस से जीतकर आए हैं। प्रादेशिक दलों में से द्रमुक (23) और वाईएसआर कांग्रेस (22) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।’’

पिछले आम चुनावों में, जयललिता नीत अन्नाद्रमुक तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रही थी जबकि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत