नई दिल्ली: राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव कराने की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि इन दो सीटों के लिए 24 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा।
Related Stories
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से और केरल में वीरेंद्र कुमार के निधन के बाद यह सीटें खाली हुई थीं। इन सीटों पर कार्यकाल 2022 तक बचा है।
चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 6 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 13 अगस्त होगी।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीथ 17 अगस्त, 2020 होगी। इस चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और वोटों की गिनती इसी दिन शाम तक हो जाएगी।