1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू-कश्मीर कैबिनेट में कल बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट में कल बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2018 09:45 am IST,  Updated : Apr 29, 2018 09:45 am IST

दिल दहला देने वाले कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले में भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद गंठबंधन सहयोगी भगवा दल ने अपऩे सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की गई है...

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार 30 अप्रैल को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करेगी और कुछ नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा।’’

गौरतलब है कि दिल दहला देने वाले कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले में भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद गंठबंधन सहयोगी भगवा दल ने अपऩे सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की गई है।

भाजपा ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार में अपने सभी नौ मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था ताकि पार्टी दो साल पुरानी महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल कर सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत