1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश अपने 'बॉस' को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते: लालू

नीतीश अपने 'बॉस' को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते: लालू

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 11:39 pm IST

करोड़ों रूपये के चारा घोटाला से जुडे एक मामले में जेल में बंद लालू ने कहा कि केंद्र और बिहार में राजग की सरकारें हैं फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा?

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर ‘‘नीतीश अपने बॉस को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते?’’ लालू के ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा गया कि नीतीश केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाते ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए?

करोड़ों रूपये के चारा घोटाला से जुडे एक मामले में जेल में बंद लालू ने कहा कि केंद्र और बिहार में राजग की सरकारें हैं फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा? उन्होंने ट्वीट में पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नीतीश नहीं दिलाना चाहते या फिर बीजेपी नहीं चाहती?

लालू ने कहा, ‘'छुपन-छुपाई छोड़ बिहार की जनता को स्पष्ट बताओ? किस वजह और किसकी वजह से विशेष राज्य का दर्जा नही मिल रहा?’’

उन्होंने कहा ‘'नीतीश बिहार की जनता को बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पैकेज के नाम पर 1 लाख 65 हज़ार करोड़ रुपये की बिहार की 'बोली' लगाई थी उसमें से कितनी चवन्नी मिली? ढेला नहीं मिला ढेला.. हिम्मत है तो बताओ? कितना मिला? कब तक गुमराह करोगे?’’

वहीं लालू के छोटे पुत्र और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ​ट्वीट के जरिए आज आरोप लगाया कि 'नीतीश कुमार 'रीढ़विहीन' मुख्यमंत्री हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्र सरकार बिहार की विशेष दर्जे की जायज़ मांग को अस्वीकार करते हैं तो नीतीश जी को अंतरात्मा की आवाज़ पर तुरंत इस्तीफ़ा देकर राजग से गठबंधन तोड़ना चाहिए। कुछ तो हिम्मत दिखाइए चाचा जी। हम इस मांग पर साथ हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से सबक लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत