नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 21 विधायकों ने भी राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। मध्य प्रदेश की सियासत में चल रहे घमासान पर इंडिया टीवी पर डिबेट शो में भारतीय जनात पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वाभिमानी व्यक्ति हैं, उन्होंने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया और कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया। ये तो शुरुआत है।
Related Stories
शहनवाज हुसैन ने कहा, "रंगों का त्योहार होली हमारे लिए भी बहुत से रंग लेकर आया है। आज ढोल बजने लगा है, मध्य प्रदेश में सबकुछ सजने लगा है होली के दिन। कांग्रेस की एक सरकार जो मध्य प्रदेश में बनी थी, उसका पतन हो गया है। कमलनाथ सरकार अल्पमत में चली गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया सौम्य, सभ्य और शालिन व्यक्ति हैं, उन्होंने बहुत ईमानदारी से कांग्रेस का काम किया।"
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- Happy Holi
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद जिस तरह का व्यवहार ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांग्रेस पार्टी ने किया, जो लोग कभी उनसे आंखों-आंखों में बात करते थे संसद में, जो लोग उनको साथ बैठाते थे, उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार के बाद उनको किनारे किया, अपमानित किया। उनके विधायक जो मंत्री थे, उनको भी अपमानित किया। ज्योतिरादित्य स्वाभिमानी व्यक्ति हैं, उन्होंने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया और कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया। ये तो शुरुआत है।