1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार को राजग में शामिल होना चाहिए, पुरस्कार मिलेगा: रामदास अठावले

शरद पवार को राजग में शामिल होना चाहिए, पुरस्कार मिलेगा: रामदास अठावले

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 03:47 pm IST

रामदास अठावले ने कहा, ‘‘शरद पवार को भी अपने रुख में बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए और राजग में शामिल होना चाहिए। उन्हें केंद्र में कोई अच्छा पद मिल सकता है।’’ 

NCP chief Sharad Pawar - India TV Hindi
NCP chief Sharad Pawar  Image Source : PTI

पटना। महाराष्ट्र की राजनीति में नाटकीय मोड़ के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से राजग के खेमे में शामिल होने का अनुरोध किया और संकेत दिया कि ऐसा करने से उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण पद का पुरस्कार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अपने बागी भतीजे अजित पवार का भी समर्थन करना चाहिए।

तीस नवंबर को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले अजित पवार नीत खेमे के समक्ष कठिनाई के बारे में पूछे जाने पर अठावले ने कहा, ‘‘शरद पवार को भी अपने रुख में बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए और राजग में शामिल होना चाहिए। उन्हें केंद्र में कोई अच्छा पद मिल सकता है।’’ महाराष्ट्र आधारित दलित समर्थक पार्टी आरपीआई का नेतृत्व करने वाले अठावले यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत