1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महात्मा गांधी की तस्वीर नोटों पर से धीरे-धीरे हटाई जाएगी: अनिल विज

महात्मा गांधी की तस्वीर नोटों पर से धीरे-धीरे हटाई जाएगी: अनिल विज

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Jan 14, 2017 07:03 pm IST

हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर की सरकार में मंत्री अनिल विज के बयान से एक ताजा विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारतीय नोटों पर से भी धीरे-धीरे महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दी जाएगी और गांधी की तुलना में मोदी अधिक लोकप्रिय हैं।

Anil vij- India TV Hindi
Anil vij

अंबाला: हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर की सरकार में स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज के बयान से एक ताजा विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारतीय नोटों पर से भी धीरे-धीरे महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दी जाएगी और गांधी की तुलना में मोदी अधिक लोकप्रिय हैं। 

( देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )

विज ने कहा, "जिस दिन से रुपये पर गांधी की तस्वीर छपनी शुरू हुई, उसकी कीमत घटनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम उनकी तस्वीर को नोटों पर से हटा देंगे।" मंत्री ने हालांकि बाद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपना बयान वापस ले लिया। सारा विवाद खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के नए साल के कैलेंडर व डायरी पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपने के बाद शुरू हुआ है। 

अंबाला में एक सार्वजनिक सभा में विज ने विवाद को और हवा देते हुए कहा, "महात्मा गांधी के नाम से खादी उत्पादों की बिक्री घट गई। जिस दिन महात्मा गांधी की तस्वीर रुपये पर छपी, उसकी कीमत घटनी शुरू हो गई। कैंलेंडर व डायरी पर गांधी की जगह मोदी की तस्वीर लगाने का फैसला बिल्कुछ सही है।"

पढ़े- कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर देखकर भड़के लालू

​उन्होंने कहा, "खादी के साथ मोदी के जुड़ने से खादी के उत्पादों की बिक्री में 14 फीसदी की इजाफा हुआ है। खादी के लिए गांधी की जगह मोदी बड़े ब्रैंड नेम हैं।"  अनिल विज ने बाद में माफी भी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, "महात्मा गांधी पर टिप्पणी व्यक्तिगत थी। किसी की भावना को ठेस न पहुंचे, इसके लिए मैं अपनी टिप्पणी वापस ले रहा हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत