Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले मोदी, राजनाथ अपनी-अपनी सीटों की चिंता करें: ममता

बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले मोदी, राजनाथ अपनी-अपनी सीटों की चिंता करें: ममता

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 02, 2019 07:47 pm IST, Updated : Feb 02, 2019 07:47 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले अपनी-अपनी सीट के बारे में चिंता करना चाहिए।

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले अपनी-अपनी सीट के बारे में चिंता करना चाहिए। ममता ने कहा कि भाजपा के ये नेता बाहरी हैं और पश्चिम बंगाल से नहीं हैं। उन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

पश्चिम बंगाल में मोदी और सिंह ने अलग-अलग रैलियों में आज ममता पर निशाना साधा, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उन पर यह तीखा हमला बोला है। ममता ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में उनका (भाजपा का) कोई नेता नहीं है। वे लोग बाहरी लोगों को बुला रहे हैं, जिन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे लोग बाहरी हैं, जो चुनाव से पहले आते हैं और फिर चले जाते हैं। उनका पश्चिम बंगाल के लोगों से कोई संबंध नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मोदी वाराणसी से जीत पाएंगे? मोदी को अपनी खुद की सीट के बारे में सोचना चाहिए। योगी आदित्यनाथ से अपने राज्य (उत्तर प्रदेश) को देखने कहें। पश्चिम बंगाल अपना ध्यान रखने में सक्षम है। उसे किसी बाहरी की जरूरत नहीं है।’’

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement