1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुशीनगर में आज लोगों को संबोधित करेंगे मोदी, विरोधियों पर साधेंगे निशाना

कुशीनगर में आज लोगों को संबोधित करेंगे मोदी, विरोधियों पर साधेंगे निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2016 12:28 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 12:28 pm IST

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को परिवर्तन रैली को संबोधित कर विरोधियों पर निशाना साधेंगे और नोटबंदी के बाद उठ रहे सवालों के जवाब भी देंगे। परिवर्तन यात्रा को

modi will address people in kushinagar today- India TV Hindi
modi will address people in kushinagar today

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को परिवर्तन रैली को संबोधित कर विरोधियों पर निशाना साधेंगे और नोटबंदी के बाद उठ रहे सवालों के जवाब भी देंगे। परिवर्तन यात्रा को लेकर हो रही प्रधानमंत्री की यह सभा दोपहर एक बजे होगी। मोदी की सभा को लेकर कुशीनगर में जोरदार तैयारियां की गई हैं और सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। कुशीनगर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिग्स और बैनर से पाट दिया है। मोदी विमान से दोपहर 12.20 बजे गोरखपुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे। वहां से हेलीकप्टर से वह 12.55 बजे कसया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और वहीं बने सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर करीब दो बजे सभा समाप्त करने के बाद वह हेलीकप्टर से दोपहर 2.10 बजे गोरखपुर हवाईअड्डा लौटेंगे। वहां से वह दोपहर 2.20 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। रैली की तैयारियों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और पंकज सिंह जुटे हैं। रैली तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को ही कुशीनगर पहुंच गए थे।

सभा में कलराज मिश्र और कुशीनगर के सांसद राजेश पांडे भी रहेंगे। रैली में मोदी की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार, आईजी मोहित गुप्ता, डीआईजी शिव सागर सिंह ने कुशीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद दूसरी परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह गाजीपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत