1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वर्ष 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं: CM फडणवीस

वर्ष 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं: CM फडणवीस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2019 11:05 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 11:05 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि 2050 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर महाराष्ट्र से एक से अधिक व्यक्ति आसीन हो सकते हैं।

Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Devendra Fadnavis

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि 2050 तक देश के प्रधानमंत्री के पद पर महाराष्ट्र से एक से अधिक व्यक्ति आसीन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री 16वें जगतिक मराठी सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 2050 तक महाराष्ट्र का कोई भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि महाराष्ट्र का कोई भी नेता अब तक देश का प्रधानमंत्री नहीं बना है, इस पर उन्होंने कहा,‘‘क्यों नहीं, यकीनन हम देखेंगे....अगर भारत पर, संपूर्ण भारत पर, सही मायनों में किसी ने वास्तव में राज किया है तो वे महाराष्ट्रियन ही हैं और हममें अटक तक पहुंचने की क्षमता है।’’

अटक पर 18वीं सदी में मराठा सेना में विजय प्राप्त की थी। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए मेरा पूरी तरह से मानना है कि 2050 तक हम देश के उच्च पद पर एक नहीं एक से ज्यादा महाराष्ट्रियनों को देखेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत