1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा-बसपा गठबंधन पर मुलायम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

सपा-बसपा गठबंधन पर मुलायम सिंह ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2018 09:57 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 09:57 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पास जो नीतियां हैं, वे देश की किसी पार्टी के पास नहीं हैं...

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

मैनपुरी (उ.प्र.): समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज सपा और बसपा के गठबंधन को ‘अच्छी कोशिश‘ करार देते हुए कहा कि एक साथ आए इन दोनों दलों को अब लोकसभा चुनाव में कोई रोक नहीं सकेगा।

यादव ने किशनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन अच्छी कोशिश है। यह पहल जारी रहनी चाहिये। दोनों के एक होने से लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पास जो नीतियां हैं, वे देश की किसी पार्टी के पास नहीं हैं। उन्होंने सभा में सपा का सहयोग करने के लिए बसपा को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार साथ-साथ चल रहे है। महिलाएं समझदार हैं। वे समझ रही है कि किसे वोट देना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत