1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत 7 मंत्रियों का हुआ प्रमोशन, अच्छे काम का मिला पुरस्कार

अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत 7 मंत्रियों का हुआ प्रमोशन, अच्छे काम का मिला पुरस्कार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 05:07 pm IST

मोदी कैबिनेट में अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को भी प्रमोट किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया जा रहा है।

Ministers promoted in Modi Cabinet- India TV Hindi
Ministers promoted in Modi Cabinet Image Source : INDIA TV

Modi Cabinet Expansion 2021 News: मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मोदी कैबिनेट के विस्तार के पहले अबतक कुल 12 मंत्रियों ने इस्तीफा भी दे दिया है। चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। अगले साल यूपी में चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश से करीब 7 नेता केंद्रीय कैबिनेट (Modi cabinet ) में आ सकते हैं। इनमें कौशल किशोर, एसपी बघेल, पंकज चौधरी, बी एल वर्मा, अजय मिश्रा, भानु प्रताप वर्मा और और अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

इतना ही नहीं मोदी कैबिनेट में अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को भी प्रमोट किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत  7 मंत्रियों का प्रमोशन किया जा रहा है। इनके अलावा मनसुख मांडविया, किरण रिजिजु, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाला का मोदी कैबिनेट में कद बढ़ा है। बता दें कि, मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं।  

  • अनुराग ठाकुर: हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर 46 साल के हैं। वो मौजूद समय में फाइनेंस और कॉरपोरेट राज्य मंत्री हैं। BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • जे. किशन रेड्डी: गृह राज्य मंत्री हैं। सिकंदराबाद लोकसभा से सांसद हैं और आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • मनसुख मांडविया: सरकार में रासायनिक और उर्वरक राज्य मंत्री हैं। 2012 से गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।
  • किरण रिजिजु: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री हैं। अरुणाचल पश्चिम से सांसद हैं और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी।
  • आरके सिंह: कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री हैं। आरा लोकसभा सीट से सांसद हैं और पूर्व IAS अधिकारी भी रह चुके।
  • हरदीप सिंह पुरी: केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 2018 से राज्यसभा सांसद हैं और संयुक्त राष्ट्र में भारत के परमानेंट रिप्रेशेंटेटिव भी रह चुके।
  • पुरुषोत्तम रूपाला: केंद्रीय पंचायती राज, कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। राज्यसभा से सांसद हैं और गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 Modi Cabinet Expansion 2021
Image Source : INDIA TV Modi Cabinet Expansion 2021

शाम 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, अबतक 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मोदी कैबिनेट में चुनावी राज्यों को तवज्जो देते हुए कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, थावरचंद गहलोत (सामाजिक न्याय मंत्री), रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री), अश्विनी चौधरी (स्वास्थ्य राज्य मंत्री), देबोश्री चौधरी (महिला बाल विकास मंत्री), सदानंद गौड़ा (उर्वरक और रसायन मंत्री), संतोष गंगवार (श्रम राज्य मंत्री), संजय धोत्रे (शिक्षा राज्य मंत्री), वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, ओडिशा के बालासोर से सांसद  प्रताप सारंगी (सूक्ष्म, लघु और मध्यम के साथ पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय के राज्य मंत्री) और रतन लाल कटारिया (जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री) ने अबतक इस्तीफा दे चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत