1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में नक्सलियों ने सोलर पावर प्लांट उड़ाया

बिहार में नक्सलियों ने सोलर पावर प्लांट उड़ाया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2017 11:19 am IST,  Updated : Sep 19, 2017 11:19 am IST

बिहार के नक्सल प्रभावित गया ज़िले के आमस थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक सोलर पावर प्लांट को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया और एक भवन में आग लगा दी।

Naxalites- India TV Hindi
Naxalites

गया: बिहार के नक्सल प्रभावित गया ज़िले के आमस थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक सोलर पावर प्लांट को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया और एक भवन में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, मारवाडीह गांव स्थित 120 एकड़ में लगे टाटा सोलर पावर प्लांट में रात 25 से 30 की संख्या में नक्सलियों ने धावा बोल दिया और विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने कई कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान नक्सलियों ने वहां एक भवन में आग भी लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली चले गए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के पीछे लेवी (जबरन पैसा वसूली) की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

इस सोलर प्लांट की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी और इससे गया के कई गांव बिजली से रोशन होते थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत