नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार ने 3 साल में 50 हजार करोड़ काला धन बचाया। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए गडकरी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी हमारी सरकार के सबसे बड़े फैसले रहे है। 2014 में राजस्व प्राप्ति 13 लाख करोड़ था और अब यह 20 लाख करोड़ है। यानी नोटबंदी के बाद राजस्व में 7 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
‘3 लाख 85 हजार करोड़ का अटका काम निकलवाया’
इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में पूछे गए सवालों के जवाब में गडकरी ने कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सहयोग से मैंने 3 लाख 85 हजार करोड़ का अटका काम निकलवाया। मैं हर राज्य सरकार को अपनी मदद देता हूं। मैंने मार्च 2017 तक 6 लाख करोड़ का काम अलॉट कर चुका हूं। प्रधानमंत्री हमें काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 3 घंटे में ठेकेदार के हाथ में कागज होता है।
15 अगस्त के बाद दिल्ली में जाम और प्रदूषण होगा आधा
उन्होंने कहा कि हम हर दिन 23 किमी सड़क बना रहे हैं। हमने पूरी दुनिया में एक साल में सबसे ज्यादा सड़क बनवाई है। पहले की सरकारें फैसले लेने में देरी करती थीं। कहीं पर्यावरण तो कहीं अधिग्रहण का मामला अटका था। 15 अगस्त के बाद दिल्ली में जाम और प्रदूषण आधा होगा।
देखिए वीडियो-