1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिर्फ जेपी नड्डा ही नहीं, छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश दे चुका है देश को कई बड़े नेता

सिर्फ जेपी नड्डा ही नहीं, छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश दे चुका है देश को कई बड़े नेता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 06:58 pm IST

सिर्फ 4 लोकसभा और 68 विधानसभा सीटों वाला हिमाचल प्रदेश भले ही छोटा राज्य हो, लेकिन देश के बड़े राजनीतिक दलों को इस राज्य से बड़े नेता मिलते रहे हैं।

सिर्फ जेपी नड्डा ही नहीं, छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश दे चुका है देश के कई बड़े नेता- India TV Hindi
सिर्फ जेपी नड्डा ही नहीं, छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश दे चुका है देश के कई बड़े नेता Image Source : PTI

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का नया मुखिया हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य से आता है। जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बन चुके हैं और मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सिर्फ 4 लोकसभा और 68 विधानसभा सीटों वाला हिमाचल प्रदेश भले ही छोटा राज्य हो, लेकिन देश के बड़े राजनीतिक दलों को इस राज्य से बड़े नेता मिलते रहे हैं। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी हिमाचल प्रदेश से कई बड़े राजनेता मिले हैं। 

पहले भाजपा के नेताओं की बात करें तो मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल प्रदेश से ही आते हैं और हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांस्द है। अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार भी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी में उनकी गिनती बड़े नेताओं में होती है। भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मौजूदा संगठन मंत्री आशीष चौहान भी हिमाचल प्रदेश से ही हैं। 

अब अगर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो उसके लिए भी हिमाचल प्रदेश ने कई बड़े नेता दिए हैं, कांग्रेस के नेताओं में सबसे पहला स्थान पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आता है, वीरभद्र सिंह की गिनती कद कांग्रेस पार्टी के कदावर नेताओं में होती है और वे 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा पूर्व संचार मंत्री सुखराम भी हिमाचल प्रदेश से आते हैं। पूर्व की यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आनंद शर्मा की गिनती कांग्रेस पार्टी के रसूखदार नेताओं में होती है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत