1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इमरान खान के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी पर कसा तंज, कही यह बात

इमरान खान के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी पर कसा तंज, कही यह बात

 Edited By: IANS
 Published : Apr 10, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 04:30 pm IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह कहकर जीत सुनिश्चित कर दी है कि भाजपा की चुनावी जीत भविष्य में भारत-पाकिस्तान वार्ता को बढ़ावा देगी।

omar abdullah- India TV Hindi
omar abdullah

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह कहकर जीत सुनिश्चित कर दी है कि भाजपा की चुनावी जीत भविष्य में भारत-पाकिस्तान वार्ता को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "मोदी साहब के लिए देश को बताने के लिए यही है कि सिर्फ पाकिस्तान और इसके समर्थक भाजपा की हार चाहते हैं। जबकि इमरान खान ने अभी तत्काल उन्हें (मोदी को) दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में इमरान का बयान है कि भाजपा की चुनाव में जीत पाकिस्तान-भारत वार्ता की संभावनाओं को बढ़ाएगी।"

आपको बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने अपनी टिप्पणी के माध्यम से यह कहना चाहा है कि मोदी लोगों को बता रहे हैं कि यह पाकिस्तान के हमदर्द हैं जो चुनाव में भाजपा की हार चाहते हैं, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का मानना है कि मोदी के सत्ता में लौटने पर दोनों देशों के अच्छे संबंध होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत